Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना के तहत सरकार देगी महिलाओं को 1 लाख रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना के तहत सरकार देगी महिलाओं को 1 लाख रुपए :- लखपति दीदी योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू और राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की उपस्थिति में जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज, प्रदेश एवं देश में समृद्ध बनाना और महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

लखपति दीदी योजना की मदद से महिलाएं अपना उद्योग, धंधा एवं काम करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगी। लखपति दीदी योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे कि महिलाएं खुद का उद्योग, धंधा आजीविका एवं अन्य कार्य कर सकेंगी।

राजस्थान लखपति दीदी योजना 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखपति दीदी योजना की घोषणा होने के बाद इसे प्रत्येक राज्य में लागू किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। इसे साकार करने के लिए 1000 करोड रुपए के निवेश के साथ महिला सशक्तिकरण एसएचजी मिशन शुरू किया जाएगा। इसमें 2 नई महिला सदस्यों को एसएचजी से जोड़ने का लक्ष्य है और उन्हें सरल ऋण सुविधा एवं मार्केट लिंकेज की सुविधा प्रदान करने की कार्य योजना बनाई जा रही है।

लखपति दीदी योजना के लाभ

राजस्थान में लखपति दीदी योजना का शुभारंभ 23 दिसंबर 2023 को कर दिया गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी भारत की 2 करोड़ माताओं-बहनों को रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत राजस्थान की 11.24 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। अभी तक 3 लाख महिलाओं को इस श्रेणी में लाया जा चुका है। इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र तथा मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनसे जुड़ी महिला उद्यमियों से संवाद किया।

उन्होंने सम्मेलन में दुग्ध उत्पाद, लकड़ी उत्पाद, ब्लू पॉटरी, मीनाकारी, कोटा डोरिया, वाटर शेड, उद्यम संवर्धन, डिजिटल फाइनेंस एवं वित्तीय समावेश, कशीदाकारी, वन धन विकास योजना, महिला किसान उत्पादक संगठन, सेनेटरी पैड उत्पादन इकाई, मार्बल उत्पाद, जूट उत्पाद, दरी और कालीन, बाजरे के उत्पाद, राली उत्पाद, पट्टू आर्ट, टैराकोटा की स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

लखपति दीदी योजना आवश्यक दस्तावेज

लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर होना चाहिए।

लखपति दीदी योजना की पात्रता

लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को प्रदेश का स्थाई (मूल) निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई होनी चाहिए। इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं को ही दिया जाएगा।

Lakhpati Didi Yojana लखपति दीदी योजना

Rajasthan Lakhpati Didi Yojana 2024: लखपति दीदी योजना का शुभारंभ राजस्थान में कर दिया गया है। लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन हेतु महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। राजस्थान लखपति दीदी योजना 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हेलो दोस्तों मेरा नाम महेश कुमार शर्मा है। मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल काम करने का अच्छा अनुभव है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में लिखना बेहद पसन्द है। मैं शिक्षा, नौकरियों और योजनाओं से संबंधित जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करके लेख लिखता हूँ। मेरा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है।

Leave a Comment

WhatsApp Group